Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गम्हरिया अंचल कार्यालय ने मंगलम सिटी के मेन गेट व बाउंड्री वॉल को किया ध्वस्त

Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित मंगलम सिटी के मुख्य गेट और बाउंड्री वॉल को गुरुवार को गम्हरिया अंचल कार्यालय द्वारा ध्वस्त कर दिया गया. कड़ी सुरक्षा के बीच प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीआई मनोज सिंह की मौजूदगी में अंचल के बुल्डोजर से यह कार्रवाई की गई. इस दौरान कुल 2.03 एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया. अंचल कार्यालय की ओर से बिल्डर को नोटिस देकर उक्त भूखंड को खाली करने का निर्देश दिया गया था, बावजूद इसके मेसर्स मंगलम अपार्टमेंट द्वारा भूखंड पर कब्जा जारी रखा गया था, जिसके बाद अंचल प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए गुरुवार को यह कार्रवाई की. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-cs-and-sdo-inspected-the-construction-work-of-the-hospital-building/">डुमरिया

: सीएस व एसडीओ ने अस्पताल भवन निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

पूर्व में किया जा चुका है नोटिस जारी

हालांकि इस दौरान सोसाइटी के लोगों ने विरोध भी किया, मगर पुलिस प्रशासन की सख्ती के आगे उनकी एक न चली और पूरी तरह से अतिक्रमित भूखंड को कब्जा मुक्त करा लिया गया. बता दें कि मंगलम सिटी सोसाइटी जाने के लिए सरकारी और वन भूमि का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसे लेकर प्रशासन ने कई बार सोसाइटी को नोटिस जारी किया था. जिसके उपरांत आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही