Search

 
 
 

आदित्यपुर : नेशनल स्कूल गेम वॉलीबॉल स्पर्धा के लिए गम्हरिया की नेहा व पिंकी का झारखंड टीम में हुआ चयन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : भोपाल में आयोजित नेशनल स्कूल गेम के वॉलीबॉल स्पर्धा के लिए सरायकेला-खरसावां जिले से गम्हरिया निवासी नेहा कुमारी एवं पिंकी कुमारी का चयन झारखंड की टीम के लिए हुआ है. स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम में अपना नाम दर्ज कर न सिर्फ इन खिलाड़ियों ने अपने जिले का बल्कि राज्य का नाम भी रोशन किया है. इस बात की जानकारी सरायकेला-खरसावां जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव गणेश चौबे ने दी. उन्होंने बताया कि जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने भी इन खिलाड़ियों की उपलब्धि पर हर्ष प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-police-admitted-deranged-woman-to-chc-for-treatment/">बहरागोड़ा

: पुलिस ने विक्षिप्त महिला को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही