Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया के नए सीओ अरविंद बेदिया ने शुक्रवार को निवर्तमान सीओ कमल किशोर से पदभार लिया. अरविंद बेदिया इससे पूर्व छतरपुर के एक्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट थे जहां से उनका स्थानांतरण गम्हरिया सीओ के रूप में किया गया है. कमल किशोर को खूंटपानी जोन के सीओ के रूप में पदस्थापित किया गया है. योगदान देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री बेदिया ने कहा कि वे एक राजस्व अधिकारी के तौर पर गम्हरिया अंचल के कार्यों को बगैर किसी प्रभाव के न्याय संगत कार्य करेंगे. सरकार की जो भी योजनाएं आम लोगों के लिए संचालित हो रही हैं उनमें और तेजी लाएंगे. इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंंह व अन्य गणमान्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-accidents-happening-due-to-pothole-in-underpass/">Baharagoda
: अंडरपास में बने गड्ढे से हो रही दुर्घटनाएं [wpse_comments_template]
: अंडरपास में बने गड्ढे से हो रही दुर्घटनाएं [wpse_comments_template]