Search

आदित्यपुर : उन्नत भारत अभियान के तहत गम्हरिया का रापचा गांव होगा विकसित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया के रापचा पंचायत स्थित पिंडराबेड़ा गांव अपने संस्कृति को संभाल कर रखते हुए गांव के विकास के लिए प्रयासरत है. यहां से बच्चे तीरंदाजी में अपने राज्य झारखंड एवं अपने देश का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इस गांव के सर्वांगीण विकास के लिए उन्नत भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर हर संभव प्रयास करेगा. उक्त बातें एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने कही. वे "रपचा पंचायत के पिंडराबेडा" में उन्नत भारत अभियान परियोजना के तहत निर्मित तालाब के लोकार्पण के मौके पर संबोधित कर रहे थे. मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद टाटा स्टील के हेड सीएसआर सत्यनारायण नंदा ने गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण, फलदार वृक्ष और मछली पालन की भी शुरुआत करने की बातें कहीं. उन्होंने तीरंदाजों के भविष्य के लिए टाटा कंपनी से हरसंभव प्रयास आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-if-the-poor-power-system-is-not-improved-the-ajsu-party-will-launch-a-fierce-movement/">चांडिल

: लचर बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आजसू पार्टी करेगी उग्र आंदोलन

तीरंदाजी का अभ्यास करते युवाओं को सराहा

उन्नत भारत अभियान के संयोजक प्रोफेसर रंजीत प्रसाद ने निदेशक के निर्देशानुसार गांव के सर्वांगीण विकास के लिए स्थानीय उद्योग एवं स्वयं सेवी संस्थानों की मदद से एक रोड मैप तैयार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों को एनआईटी जमशेदपुर मे शैक्षिक भ्रमण हेतु ले जाया जाएगा. यह प्रोजेक्ट एनआईटी जमशेदपुर के सिविल अभियांत्रिकी विभाग की डॉ संगीता कुमारी के मार्गदर्शन में उन्नत भारत अभियान के तहत निर्मित हुआ है. मौके पर पंचायत की मुखिया सुकुमती मार्डी ने नारियल तोड़कर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया. इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने रपचा फुटबॉल मैदान में तीरंदाजी का अभ्यास करते युवाओं से मुलाकात की एवं उनकी उपलब्धियों की सराहा. गांव के कोच प्रेम कुमार द्वारा खिलाड़ियों के उपलब्धियों एवं समर्पण के बारे में अतिथियों को बताया गया. इसके साथ ही उन्होंने मैदान एवं खिलाड़ियों के लिए खेल सामग्री की मांग की. कार्यक्रम में डॉ रजत त्रिपाठी, डॉ शैलेश कुमार, डॉ रिंकु मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-tripartite-talks-failed-between-ucil-management-road-displaced-committee-and-administrative-officials/">मुसाबनी

: यूसिल प्रबंधन, सड़क विस्थापित कमेटी व प्रशासनिक पदाधिकारियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता फेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp