Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : राजकुमार कालिंदी की हत्या का आरोपी गणेश गिरफ्तार, पिस्टल जब्त

Advertisement
Advertisement
Adityapur : श्रीनाथ ग्लोबल के पीछे रेलवे लाइन किनारे 24 मई को हुई धीराजगंज निवासी राजकुमार कालिंदी उर्फ हथिया की हत्या का खुलासा सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह और थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर किया है. एसडीपीओ ने बताया कि राजकुमार कालिंदी की हत्या गणेश लोहार उर्फ घोष लोहार ने की है. वह सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप कल्याण नगर का निवासी है. उसका राजकुमार के साथ मोबाइल के लेनदेन को लेकर झड़प हुआ और गणेश लोहार ने पिस्टल निकालकर राजकुमार को गोली मार दी. इससे बाद वह फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-attempted-rape-by-entering-minor-girls-house-in-golmuri/">जमशेदपुर:

गोलमुरी में नाबालिग लड़की के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास

गणेश पर सीतारामडेरा थाना में दर्ज हैं तीन मामले

उस पर सीतारामडेरा थाना में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं. गणेश लोहार के पास से पुलिस ने एक यूएसए निर्मित पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल जब्त किया है. पुलिस ने गणेश लोहार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि राजकुमार को हत्या से दो दिन पूर्व धीराजगंज के कार्तिक गोप हत्याकांड में हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया था. तब कयास लगाया गया था कि उसकी हत्या ब्राउन शुगर के धंधे को लेकर की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही