Search

 
 
 

Adityapur  : गणेश महाली ने खरसावां विस सीट पर पेश की अपनी दावेदारी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  जब से सरायकेला के वर्तमान विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हुए हैं तभी से सरायकेला से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए वर्षों से फील्डिंग कर नेताओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. इस सीट से दो बार भाजपा के टिकट पर भाग्य आजमा चुके गणेश महाली को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं इस बार इनका टिकट कट न जाए. जबकि इस सीट पर एक और संभावित प्रत्याशी रमेश हांसदा टिकट की जुगत में ही दिन रात एक किये हुए हैं. इन सारी संभावनाओं के बीच गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव को गणेश महाली ने आगामी विधानसभा चुनाव में खरसावां विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी बनाने के लिए अपना दावेदारी पेश की है. चूंकि वह जान गये हैं कि चंपाई सोरेन के आने से उनका टिकट का गणित बिगड़ सकता है. इसलिए उन्होंने अब खरसावां सीट से अपनी दावेदारी पेश की है. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-jagat-majhi-inaugurated-the-transformer-in-konkuva-rolisai/">Chakradharpur

: कोंकुवा रोलीसाई में जगत माझी ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
ऐसे में सवाल उठता है कि अर्जुन मुंडा अगर सीएम कैंडिडेट के रूप में होंगे तो उनको पार्टी चुनाव कहां से लड़ाएगी. फिलहाल गणेश महाली के खरसावां सीट से दावेदारी प्रस्तुत करने से समीकरण बिगड़ता दिख रहा है. चूंकि गणेश महाली भी अर्जुन मुंडा के खास शिष्य हैं. तो क्या भविष्य में गणेश महाली अपने गुरु के लिए यह सीट जीतकर भी छोड़ देंगे. ऐसा एक बार मंगल सिंह सोय कर चुके हैं उन्होंने अर्जुन मुंडा के लिए विधायक पद से इस्तीफा देकर खरसावां से अर्जुन मुंडा को विधानसभा भेजने का काम किया था. इसे भी पढ़ें :   रांची:">https://lagatar.in/additional-coaches-given-temporarily-in-trains/">रांची:

ट्रेनों में अस्थाई तौर पर दी गई अतिरिक्त कोच की सुविधा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही