Adityapur (Sanjeev Mehta) : पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व नेता गंगा प्रसाद शर्मा को गुरुवार की देर शाम ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद टीएमएच में भर्ती कराया गया है. जहां वे जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. बता दें कि शर्मा कोल्हान सहित झारखंड के शीर्ष भाजपा नेताओं में शामिल रहे हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-construction-of-shrinath-university-and-city-residency-violates-supreme-courts-judgment/">आदित्यपुर
: श्रीनाथ विवि व सिटी रेसिडेंसी का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के जजमेंट का उल्लंघन उनके पुत्र संजय शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम आदित्यपुर में उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया. उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है. गंगा प्रसाद शर्मा एक समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी और कुशल उद्यमी भी हैं. वे जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज के संरक्षक भी हैं. ब्रेन स्ट्रोक की खबर पाकर समाज के साथ आदित्यपुरवासी चिंतित हैं. कई गणमान्य लोग उन्हें देखने और कुशलक्षेम जानने टीएमएच पहुंच रहे हैं. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गंगा प्रसाद शर्मा को ब्रेन स्ट्रोक

Leave a Comment