Search

आदित्यपुर : गुमटी बस्ती में नहीं हो रहा कचरा उठाव, लोगों में आक्रोश

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 20 के गुमटी बस्ती में नियमित रूप से कचरा वाहन नहीं भेजा जा रहा है. कचरा वाहन के अनियमित होने से वार्ड के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. वार्ड के गणमान्य शिक्षाविद कमलेश्वरी पासवान, संजीव शर्मा, राम इकबाल राय, गणेश शर्मा, लाली देवी आदि ने बताया कि उनके वार्ड में सप्ताह में एक दिन भी कचरा वाहन नहीं आ रहा है, जिससे घर का कचरा घर में ही सड़ता रहता है. वार्ड वासियों ने बताया कि ऐसे में मजबूरन हमलोगों को यत्र तत्र कचरा फेंकना पड़ता है. बता दें कि नगर निगम इन दिनों स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर निगम का कचरा वाहन नियमित रूप से बस्तियों में नहीं भेजे जाने से लोगों को परेशानी हो रही है, जो नगर निगम के स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की तैयारी की पोल खोल रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-person-missing-from-home-for-work-complaint-to-police/">जमशेदपुर

: घर से काम के लिए निकला व्यक्ति लापता, पुलिस से शिकायत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp