Search

 
 
 

आदित्यपुर : नगर निगम क्षेत्र में कचरों का अंबार, नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं क्षेत्र के लोग

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के एक दो वार्डों को छोड़ वैसे तो सभी वार्डों में समस्याओं का अंबार है, मगर कुछ ऐसे वार्ड हैं जहां नगर निगम की अहमियत कागजों तक सिमटकर रह गई है. सीवरेज-ड्रेनेज और जलापूर्ति के लिए खोदे गए गड्ढ़ों के कारण हर वार्ड की सड़कें बदहाल हो चुकी है. बरसात में नरक बन चुकी निगम क्षेत्र का निगम के अधिकारी और पार्षदों को कोई चिंता नहीं है. योजनाएं कछुआ की चाल से चल रही है. कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां कई विभागों से आज तक एनओसी नहीं मिलने के कारण योजनाएं अधूरी पड़ी है. वहीं गंदगी का हर तरफ अंबार लगा हुआ है. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-teachers-day-celebrated-in-kedarnath-jhunjhunwala-high-school/">चाकुलिया

: केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल में मना शिक्षक दिवस

कुछ खास वार्डों में हो रहा है नियमित कचरा उठाव

डोर टू डोर कचरा उठाव भी कुछ खास वार्डों में नियमित हो रहा है, जबकि बाकी वार्डों में भगवान भरोसे चल रहा है. न कचरा गाड़ी के आने का समय तय है, न जाने का. आया भी तो खराब सड़कों का हवाला देकर डोर- टू- डोर न पहुंचकर खानापूर्ति कर वापस लौट जाते हैं. मोनिटरिंग करनेवाला कोई नहीं. जबकि टैक्स में तीन गुणा वृद्धि कर दिया गया है. अब सवाल यह उठता है कि इसके लिए जिम्मवार कौन है. थाना भवन से सटे वार्ड 20 स्थित अलकतरा ड्रम बस्ती का इन दिनों बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-four-day-mahasangram-football-tournament-begins-in-roladih-village/">चक्रधरपुर

: रोलाडीह गांव में चार दिवसीय महासंग्राम फुटबाल टूर्नामेंट शुरू

वार्ड 20 शुरू से ही सुर्खियों में रहा है

यहां की जनता ने तीन-तीन बार पार्षद वीरेंद्र गुप्ता को भारी मतों से जीता कर निगम भेजा, मगर यहां के लोगों की दुर्दशा देख आप स्वत: अंदाजा लगा लेंगे कि चुनाव जीतने के बाद पार्षद इस बस्ती को लेकर कितने गंभीर हैं. वैसे वार्ड 20 शुरू से ही सुर्खियों में रहा है. क्षेत्र के लोग इस बार नगर निगम के चुनाव में सोच समझकर मतदान करने की बात करते सुने जा रहे हैं. हालांकि अभी करीब 7-8 महीने बच गए हैं वर्तमान नगर निगम के कार्यकाल का किंतु अब भी जनप्रतिनिधि कुम्भकर्णी नींद में सोई हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही