Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एसकेजी कॉलोनी कांड्रा में लगा कचरे का अंबार, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Adityapur : कांड्रा पंचायत के वार्ड 13 स्थित एसकेजी कॉलोनी में कई स्थानों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है. कचरा उठाने की मांग को लेकर कॉलोनी की आक्रोशित महिलाओं ने रविवार की सुबह पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. इसमें ललिता देवी, भागेश्वरी देवी, सुसेन महतो, आरती महापात्रा, भारती महतो, ममता दास समेत कई महिलाएं शामिल रहीं. महिलाओं ने कहा कि कचरे से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-termed-exports-of-30-lakh-crores-as-historic-in-mann-ki-baat/">पीएम

मोदी ने मन की बात में 30 लाख करोड़ के निर्यात को ऐतिहासिक करार दिया

दुर्गंध के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी दुर्लभ

महिलाओं ने बताया कि बारिश के मौसम में कचरा गीला हो जाने के कारण उसमें से काफी दुर्गंध आती है. इससे कई तरह की बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है. दुर्गंध के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी दुर्लभ हो जाता है. मालूम हो कि स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों को देते हुए सफाई कराने की मांग की गई. लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नही किए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा:">https://lagatar.in/jadugoda-in-support-of-the-nationwide-strike-of-march-28-29-the-trade-unions-of-ucil-will-register-a-protest-by-wearing-a-black-badge/">जादूगोड़ा:

28-29 मार्च की हड़ताल के समर्थन में यूसिल के श्रमिक संगठन, काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराएंगे
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही