Search

 
 
 

आदित्यपुर : कचरा वाहन चालकों की हड़ताल सात दिनों बाद समाप्त

 
  • आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में 7 दिनों से बंद था कचरा उठाव
  • कोल्हान मजदूर यूनियन के आश्वासन पर चालक काम पर लौटे
  • एजेंसी ने कहा- शर्तों के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम आदित्यपुर क्षेत्र में 7 दिन से जारी डोर टू डोर कचरा उठाव बुधवार को बगैर किसी आश्वासन के कचरा वाहन चालकों ने समाप्त कर दिया है. बता दें कि वाहन चालक एजेंसी के शर्तों पर काम नहीं करने को लेकर 7 दिन से हड़ताल पर डटे थे. लेकिन एजेंसी की अड़ियल रवैया को देखते हुए और शादी ब्याह एवं पर्व त्योहार को देखते हुए वाहन चालकों ने कोल्हान मजदूर यूनियन के नेता पूर्व विधायक अरविंद सिंह के आश्वासन पर चालको ने हड़ताल समाप्त कर काम पर लौट गए हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-smuggler-arrested-with-three-kilos-of-opium/">हजारीबाग

: तीन किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
बता दें कि कचरा उठाव की ठेका लेने वाली एजेंसी ने अपनी शर्त में कहा है कि वाहन चालकों को गार्बेज के वजन के हिसाब से पेमेंट करेंगे जिसे वाहन चालक मानने को तैयार नहीं थे. जबकि एजेंसी कोई समझौता नहीं करने पर अड़ा था. इन्हीं रस्साकशी में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा उठाव पिछले 7 दिन से ठप था. कचरा वाहन चालकों अपनी कुछ मांगों को लेकर ने अनिश्चित कालीन हड़ताल कर रखी थी. इससे पूरे नगर निगम क्षेत्र में घरों से कचरा उठाव का काम ठप्प था. हड़ताली गाड़ी चालकों को ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह कोल्हान मजदूर यूनियन के बैनर तले समर्थन कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-cm-launched-sarvajan-pension-scheme-now-women-and-st-sc-will-get-pension-from-the-age-of-50-years/">रांची

: सीएम ने किया सर्वजन पेंशन योजना का शुभारंभ, अब महिलाओं और ST-SC को 50 साल की उम्र से ही मिलेगा पेंशन
अब यूनियन ने चालकों को आश्वस्त किया है कि उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी और बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जायेगी. बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कचरा उठाव का ठेका क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट को मिला है. जिसने घरों से निकलने वाले कचरा उठाव के कार्य पर सख़्ती बढ़ा दी है. कचरा उठाव वाले वाहन चालकों से समय से ड्यूटी करने और निर्धारित टन के अनुसार कचरा लेने के विरोध में कचरा उठाव वाहन चालकों ने हड़ताल कर दी थी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-25-police-officers-changed-sapan-mahatha-became-in-charge-of-sadar-police-station/">हजारीबाग

: 25 पुलिस पदाधिकारी बदले गये, सदर थाना प्रभारी बने सपन महथा
सफाई एजेंसी क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि केवल सफाईकर्मी और चालकों से निर्धारित समय से ड्यूटी करने और सभी घरों से संपूर्ण कचरा उठाव करने जैसे कार्य कड़ाई से कराए जाने से मजदूर और चालक हड़ताल कर रखे थे. बता दें कि क्यूब आदित्यपुर वेस्ट मैनेजमेंट एजेंसी द्वारा अब संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र के घरों के बाहर क्यूआर कोड लगाई जा रही है जहां कचरा उठाने वाले वाहन चालक घरों से कचरा उठाने के बाद कोड को स्कैन करेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो कि सभी घरों से कचरा उठ रहा है. इसके लिए पहले चरण में मोहल्ले के सड़कों के बाहर स्कैनर लगाए जाएंगे. धीरे-धीरे इसे बढ़ाकर सभी घरों तक पहुंच जाने की योजना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही