Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वार्ड 23 में गैस पाइप लाइन को किया क्षतिग्रस्त, पार्षद ने उठाई आवाज

Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 23 में कल्पनापुरी मुहल्ले में गेल इंडिया द्वारा बिछाए गए गैस पाइप लाइन को दूसरे एजेंसी  के लोगों ने गड्ढे खोदकर क्षतिग्रस्त कर दिया है. करीब डेढ़ किलोमीटर तक गैस पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस बात को लेकर पार्षद जुली महतो ने आवाज उठाई है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-villagers-of-getitola-are-living-a-hellish-life-it-becomes-difficult-to-get-out-of-their-houses-in-the-rain/">बहरागोड़ा:

नारकीय जिंदगी जी रहे गेटीटोला के ग्रामीण, बरसात में घरों से निकलना हो जाता है मुश्किल

गैस की आपूर्ति होती है तो खतरा हो सकता है : पार्षद

पार्षद ने बताया कि गैस पाइप लाइन की टेस्टिंग हो चुकी है ऐसे में दूसरे एजेंसी के द्वारा गड्ढे खोदकर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. ऐसे में अगर इसमें गैस की आपूर्ति होती है तो खतरा हो सकता है. पार्षद ने इस बात से नगर अपर आयुक्त को भी अवगत करा दिया है. उनसे आग्रह किया है कि वे सभी एजेंसियों को आपस में समन्वय स्थापित कर भविष्य में गड्ढे खोदने का आदेश दे. क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मती शीघ्र कराने की कृपा करें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही