Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : आकाशवाणी कॉलोनी का गेट बना कचरा द्वार, लोग परेशान

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित आकाशवाणी कॉलोनी का द्वार कचरा द्वार बनकर रह गया है. इससे कॉलोनीवासी परेशान हैं. नगर निगम ने कॉलोनी के द्वार पर सूखा-गीला कचरा पेटी (डस्टबिन) तो लगाया है लेकिन समूचे बाजार का कचरा रात के अंधियारे में लोग कॉलोनी के गेट पर ही जाकर फेंकते हैं. इसे भी पढ़ें :अथिया">https://lagatar.in/athiya-and-kl-rahul-will-take-seven-rounds-today-guests-are-not-allowed-to-take-phones-inside/">अथिया

और केएल राहुल आज लेंगे सात फेरे, मेहमानों को फोन अंदर ले जाने की मनाही

उठाव नहीं होने से लोग बाहर फेंक रहे है कचरा 

वहीं आम लोग भी डस्टबिन को छोड़ अगल-बगल में ही कचरा फेंक रहे हैं.  जिससे आकाशवाणी कॉलोनी का गेट नरक द्वार बन गया है. स्थानीय वार्ड पार्षद नीतू शर्मा बताती हैं कि डस्टबिन तो लगा है लेकिन इससे प्रतिदिन कचरा उठाव नहीं होता है लिहाजा ओवरफ्लो होकर कचरा बाहर में ढेर लग जाता है. उन्होंने बताया कि नगर निगम के द्वारा कचरा उठाव के लिए अलग से ऐजेंसी भी बहाल की गई है जो दुकानों से 1000-1000 रुपये जबरन डरा धमकाकर यूजर चार्ज के नाम वसूल रही है लेकिन वह भी कचरा उठाव और निपटान सही से नहीं कर रही है. यही वजह है कि आदित्यपुर वासियो का जीवन नरक बनकर रह गया है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-sunderkand-recitation-and-lord-shiva-were-praised-in-the-vanbhoj-of-bol-bam-sangh/">आदित्यपुर

: बोल बम संघ के वनभोज में सुंदरकांड पाठ व भगवान शिव की स्तुति की गई
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही