Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस सरगीडीह में 23 को, तैयारी शुरू

Adityapur (Sanjeev Mehta)गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस इस वर्ष सरगीडीह में आयोजित होगा. यह निर्णय संघ की महत्वपूर्ण बैठक में बुधवार को ली गई जो खरसावां प्रखंड के बागरायडीह में ग्राम प्रधान बलदेव प्रधान की अध्यक्षता में हुई. इसमें सरायकेला खरसावां के गौड़ बहुल गावों के ग्रामीण शामिल हुए. बैठक में मुख्य रुप से गौड़ सेवा संघ के सह सचिव बलराम प्रधान व समाजसेवी दिलीप प्रधान उपस्थित थे. बैठक में बताया गया कि 29 दिसंबर को चाईबासा में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से 23 जनवरी को सरगीडीह में संकल्प दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है. जिसके आलोक में गौड़ सेवा संघ की तैयारी बैठक विभिन्न गांव में हो रही है. संकल्प दिवस के दिन मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : विभावि">https://lagatar.in/workshop-on-academic-bank-of-credit-at-vinoba-bhave-university/">विभावि

में एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट पर कार्यशाला

उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

संकल्प दिवस में समाज के संस्थापकों व स्वर्गीय सम्मानितजनों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावे समाज के ग्राम प्रधान, पंचायत जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, बुद्विजीवी व खेल, कला, संस्कृति के साथ विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के सदस्यों को विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को समाज के प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें मांग पत्र सौंपा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही