Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गौड़ सेवा संघ का संकल्प दिवस सोमवार को, जुटेंगे सैकड़ों लोग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : गौड़ सेवा संघ कोल्हान का सोमवार को स्थापना सह संकल्प दिवस मनाया जाएगा. संकल्प दिवस कार्यक्रम में समाज के बुद्विजीवी व वरीय लोगों के साथ पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए रविवार को ग्रामवार सम्मानित होने वाले लोगों व जनप्रतिनिधियों की सूची बनाई गई. समाज के बुद्विजीवियों ने गौड़ बहुल सभी गावों से अधिक से अधिक संख्या में समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-gamharia-1-teachers-union-reconstituted-gadadhar-mahato-became-the-president/">आदित्यपुर

: शिक्षक संघ गम्हरिया-1 का पुनर्गठन, गदाधर महतो बने अध्यक्ष

सरगीडीह में आयोजित होगा कार्यक्रम

बैठक के उपरांत संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि महालिमोरुप क्षेत्र के सभी गौड़ बहुल गावों से महिला व पुरुष माता आकर्षणी मंदिर परिसर में जुटेंगे. वहां से वाहन व बाइक से जुलूस व रैली की शक्ल में समाज के सैकड़ो लोग सरगीडीह पहुंचेंगे, जहां सभी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. बैठक में मुख्य रुप से जगत किशोर प्रधान, संजय प्रधान, बलदेव प्रधान, अजीत प्रधान, जगबंधु प्रधान, रामचंद्र प्रधान,राजेश प्रधान,दिलीप प्रधान, मुकेश प्रधान, केशव प्रधान, गौर प्रधान, नंदी प्रधान समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही