Search

 
 
 

आदित्यपुर : गायत्री शिक्षा निकेतन का वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कोरोना काल के बाद इस वर्ष गायत्री शिक्षा निकेतन स्कूल का वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित हुआ. शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पहले नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद किया तत्पश्चात विद्यालय के सालभर के कार्यक्रमों की समीक्षा की. समीक्षा में स्कूल के सचिव इंजीनियर सत्य प्रकाश सुधांशू, प्रधानाचार्य नीलम सिन्हा, कंट्रोलर विजय कुमार आदि मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-scooty-burnt-to-ashes-at-rit-turn/">आदित्यपुर

: आरआईटी मोड़ पर धू-धू कर जली स्कूटी

फिल्मी गीतों पर जमकर थिरकीं शिक्षकाएं

वनभोज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षिकाओं ने हिन्दी फिल्म, भोजपुरी, नागपुरी व ओडीया गीतों पर जमकर थिरके. वनभोज कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय सचिव इंजीनियर सुधांशू ने बताया कि हर वर्ष वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित किया जाता है. पिछले कुछ वर्षों से कोरोना की वजह से यह कार्यक्रम नहीं हो रहा था. वनभोज में कार्यक्रमों के उपरांत स्वरूचि भोजन का आनंद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सपरिवार उठाया.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही