Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : होली मिलन समारोह में गजल गायक कुमार सत्यम ने छेड़ी राग रंग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर का एस टाइप मैदान शनिवार की देर शाम मुम्बई के मशहूर गजल गायक कुमार सत्यम के सुरीली आवाज से गूंज उठा. मौका था डिप्टी मेयर के होली मिलन समारोह का. कुमार सत्यम ने महफिल ए शाम की शुरुआत खूबसूरत गजल से की. जिसके बोल थे आईने से कब तलक तुम अपना दिल बहलाओगे, आईने जब-जब अंधेरे खुद को तनहा पाओगे से.. किया. उसके बाद उन्होंने शोर इस कदर मचाने की जरूरत क्या है, घर के झगड़े में जमाने में की जरूरत क्या है... पेश कर खूब तालियां बटोरी. कुमार सत्यम ने एक से बढ़कर गजल प्रस्तुत की जिसका मौजूद गणमान्य और आदित्यपुर वासियों ने खूब लुत्फ उठाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sakchi-gurdwara-sahib-will-be-the-first-gurudwara-in-northeast-india-to-run-on-solar-power/">जमशेदपुर

: सोलर बिजली से चलने वाला पूर्वोत्तर भारत का पहला गुरुद्वारा होगा साकची गुरुद्वारा साहिब

काफी संख्या में गणमान्य रहे मौजूद

[caption id="attachment_572417" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/adityapur-gajal-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण[/caption] कार्यक्रम की शुरुआत डिप्टी मेयर अमित सिंह के स्वागत भाषण और अतिथि कलाकार के स्वागत समारोह से हुआ. उपस्थित अतिथि गण में मेयर विनोद श्रीवास्तव, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, वरिष्ठ समाजसेवी एके श्रीवास्तव, क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह, सीआरपीएफ कमांडेंट भूपाल सिंह, डिप्टी कमांडेंट राकेश रंजन, कांग्रेस पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, सरायकेला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अम्बुज कुमार, पूर्व मंत्री बडकुंवर गागराई, पश्चिमी सिंहभूम की भाजपा नेत्री गीता बलमुचू, नमो फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष संजीव सिंह बबुआ, खादी ग्रामोद्योग के मनोज सिंह, पूर्व डीएसपी सरयू राय आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही