Search

 
 
 

आदित्यपुर : बीएससी नर्सिंग व जेएनएम की छात्राओं ने चेशायर होम के बच्चों के साथ की मस्ती

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित गांधी नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की 60 छात्राओं ने गुरुवार को चेशायर होम सूंदर नगर के दिव्यांग बच्चों के साथ मस्ती की. नर्सिंग कॉलेज के डाइरेक्टर संतोष गुप्ता ने बताया कि आज का दौरा नर्सिंग की पढ़ाई का एक पार्ट था. जिसमें छात्राओं ने चेशायर होम में रह रहे दिव्यांगों के सेवा भाव के बारे में जाना. दिव्यांग बच्चों के साथ गीत-संगीत के साथ मस्ती की, उनके बीच फल और पाठ्य सामग्री बांटी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-people-want-to-overthrow-bjps-misrule-trishanu-rai/">चाईबासा

: भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकना चाहती है जनता : त्रिशानु राय

नर्सिंग सेवा भाव का कोर्स है

[caption id="attachment_705514" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/CheshireHome-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चेशायर होम के बच्चों संग मस्ती की तस्वीर.[/caption] संतोष गुप्ता ने कहा कि नर्सिंग की छात्राओं ने जाना कि किस तरह नर्सिंग एक सेवा भाव का कोर्स है. छात्राओं के साथ चेशायर होम की केअर टेकर सिस्टर डेजी और सिस्टर सरिता के साथ नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिका शीतल प्रिया, प्रियंका हेम्ब्रम, श्वेता तिवारी, शिल्पा कुमारी, कुंती महतो, बबीता कुमारी आदि शामिल रहीं. गांधी नर्सिंग कॉलेज में इस वर्ष से बीएससी फार्मेसी, डी फार्मा, के साथ पारा मेडिकल कोर्स की भी पढ़ाई की शुरुआत हुई है. यह कॉलेज नेशनल इंडियन नर्सिंग काउंसिल तथा फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है. इसे भी पढ़ें :मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-deputy-development-commissioner-inspected-horticulture/">मुसाबनी

: उप विकास आयुक्त ने बागवानी का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही