Search

 
 
 

आदित्यपुर : थाना प्रभारी खतरनाक अपराधियों की सूची दें, मैं कार्रवाई करूंगा- डीसी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : दूसरे जिले के अपराधी सीसीए लगने के बाद सरायकेला जिले में शरण ले रहे हैं और यहां के पुलिस पदाधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं. जिले के डीसी अरवा राजकमल और एसपी आनंद प्रकाश ने शनिवार को सभी थाना प्रभारियों से अपराधियों की सूची मांगते हुए कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश का पालन करते हुए पांच दिनों में खतरनाक अपराधियों की सूची सौंपे. उक्त आदेश शनिवार को आदित्यपुर के ऑटो क्लस्टर सभागार में आयोजित विधि व्यवस्था कंट्रोल करने की नीति पर संपन्न बैठक में डीसी और एसपी ने कहीं. डीसी अरवा राजकमल ने कहा कि आप हमें प्रपोजल दें मैं खतरनाक अपराधियों को जिला बदर या थाने में दैनिक हाजिरी लगाने या जेल में बंद ऐसे अपराधियों को जेल से बाहर आने पर विशेष अधिकार का प्रयोग करते हुए उनकी जमानत पर स्थायी रोक लगाने की कार्रवाई करूंगा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Adityapur-DC-SP-1.jpg"

alt="" width="1280" height="675" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raf-conducts-walkathon-from-camp-complex-to-sundernagar-chowk/">जमशेदपुर

: RAF ने कैम्प परिसर से सुंदरनगर चौक तक वॉकथॉन किया
डीसी ने पिछले दिनों जिले में बढ़े आपराधिक घटनाओं पर अफसोस जाहिर किया और कहा कि आज इस जिले के पुलिस पदाधिकारी ऐसे अपराधियों की प्रपोजल सूची सीसीए लगाने को देते तो खतरनाक अपराधियों को जिले से बाहर कर दिया जाता तो बड़ी आपराधिक घटनाएं नहीं होती. एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि पुलिस मुख्यालय से मिले दिशा निर्देश का पालन करते हुए प्रपोजल 5 दिनों में अनिवार्य रूप से भेज दें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही