Search

 
 
 

आदित्यपुर : जीएम एंड आयरन स्टील ने प्रदूषण के मुद्दे पर महिलाओं संग की बैठक

 
  • प्रबंधन ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण मशीन लगाने में लगेगा समय, क्षेत्र होगा प्रदूषण मुक्त
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के फेज 3 में स्थित जीएम एंड आयरन स्टील लिमिटेड कंपनी प्रबंधन ने प्रदूषण के मुद्दे पर शुक्रवार को ग्रामीण महिलाओं संग बैठक की है. कंपनी के जनरल मैनेजर दीपक कुमार ने ग्रामीण महिलाओं से कहा कि वे प्रदूषण नियंत्रण मशीनरी लगाने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन जिस कंपनी सेमशीनरी की आपूर्ति होनी है उसमें समय लग रहा है. कंपनी मैनेजर ने ग्रामीणों से छह माह का समय मांगा है और लिखित आश्वासन दिया है कि वे इस क्षेत्र को निश्चित रूप से प्रदूषण मुक्त कर देंगे. इसे भी पढ़ें : 119">https://lagatar.in/pay-the-pending-dues-of-119-teachers-deputy-commissioner/">119

शिक्षकों के लंबित बकाया का करें भुगतान : उपायुक्त
बैठक में मौजूद ग्रामीण महिलाओं ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी कि जब तक प्रदुषण नियंत्रण मशीनरी नहीं लग जाती है तब तक आग उत्पादन बन्द रखें, चूंकि कंपनी में उत्पादन शुरू होते ही विषैले धुंए हवा के माध्यम से हमारे घर आंगन, खेत खलिहान को प्रदूषित करेंगे, जिससे हम और हमारे परिवार के सदस्य, पालतू जानवर गंभीर बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे. इस पर कंपनी के जीएम ने ग्रामीण महिलाओं को आश्वस्त किया है. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-dso-listened-to-peoples-problems-in-janata-darbar/">गढ़वा

: डीएसओ ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
बता दें कि प्रदूषण के विरुद्ध कई गांव की महिलाओं ने कंपनी गेट पर प्रदर्शन कर उत्पादन बन्द करवाया था और इस बात की शिकायत जिला प्रशासन समेत प्रदुषण नियंत्रण पर्षद से लिखित रूप से की थी. आज की बैठक में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं में मुक्ता महतो, सुप्रिया महतो, नंदा महतो, कुमुदिनी महतो, शोभा महतो, नियति महतो, गीता महतो, कविता महतो, संगीता देवी, धरती महतो आदि शामिल थी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-union-celebrated-51st-birthday-of-former-mla-arup-chatterjee/">धनबाद

: यूनियन ने मनाया पूर्व विधायक अरूप चटर्जी का 51वां जन्मदिन

श्री शनिदेव भक्त मंडली को रक्तदान व समाजसेवा के लिए मिला सम्मान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Samman.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) सम्मान प्राप्त हुआ है. यह सम्मान उन्हें 2022/23 में बेहतर रक्तदान सह समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मिला है. शुक्रवार को एमजीएम ब्लड सेंटर की तरफ से मंडली को यह सम्मान समारोह पूर्वक दिया गया है. इसे भी पढ़ें : पोटका">https://lagatar.in/potka-bjp-government-at-center-discriminates-against-jharkhand-champai-soren/">पोटका

: केंद्र की भाजपा सरकार झारखंड के साथ करती है भेदभाव : चंपई सोरेन
कार्यक्रम में एमजीएम हॉस्पिटल की ओर से प्रिंसपल डॉक्टर के एन सिंह, डॉक्टर सुप्रीटेंडेंड रविन्द्र कुमार, डॉक्टर नकुल प्रसाद चौधरी, डॉक्टर नारायण ओरावन, डॉक्टर वी बी के चौधरी, एचओ डी एम जी एम ब्लड बैंक, डॉक्टर नतासा देवगम, डॉक्टर ई ए सोरेन, डॉक्टर स्वेता सहाय आदि मौजूद थे. मंडली की ओर से इस मौके पर मंडली संरक्षक देबू घोष के साथ मंटू सिंह मोदक, आशीष बनर्जी, गौरांगो धर, अजय शंकर मंडल आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही