Search

 
 
 

आदित्यपुर : मीरुडीह बस्ती की बिजली की समस्या से जीएम को कराया अवगत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 9 के मीरूडीह बस्ती वासियों की बिजली से जुड़े समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत जीएम श्रवण कुमार से उनके कार्यालय में मिला. उन्हें बताया कि वार्ड संख्या 9 अंतर्गत मीरूडीह बस्ती में 2000 से अधिक परिवार निवास करते हैं. वहां अधिकांश गलियों में बिजली के खंभे नहीं हैं. लोग बांस के खंभे के सहारे अपने-अपने घरों तक बिजली का कनेक्शन लिए हैं. अंबुज कुमार ने जीएम को बताया कि अभी आंधी पानी का मौसम आ रहा है. ऐसे में अस्थाई खंभे से जान-माल का नुकसान होने की संभावना ज्यादा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-car-with-fake-number-plate-was-running-in-gst-intelligence-office/">जमशेदपुर

: जीएसटी इंटेलिजेंस कार्यालय में चल रही थी फर्जी नंबर प्लेट लगी कार

विद्युत जीएम ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या के समाधान के लिए किया आश्वस्त

इसलिए अविलंब उस बस्ती में स्थायी रूप से लगभग 200 बिजली के पोल गाड़ते हुए बिजली सुचारू रूप से उपलब्ध कराने का बिजली विभाग कार्य करे. विद्युत जीएम श्रवण कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आवश्यक पहल करते हुए शीघ्र ही बिजली विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी बस्ती का सर्वे करते हुए आवश्यकतानुसार खंभे लगाने का कार्य प्रारंभ करेंगे. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी, कांग्रेस नेता कुणाल राय, सिद्धेश्वर उपाध्याय, संदीप गोप, दिनेश मिश्रा, संजीत पंडित, रंजीत पंडित, दिलीप शर्मा, मनीष शर्मा, प्रदीप शाह, अमरेंद्र कुमार, नवल किशोर महतो, देवी लोहार, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार, आदर्श कुमार, विवेकानंद ठाकुर आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही