Search

 
 
 

Adityapur : महिला की पूजा की थाली से सोने की चेन उड़ायी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में दुर्गा पूजा के मौके पर चोरी और चेन स्नैचिंग गिरोह सक्रिय थे. एक चेन स्नैचिंग की घटना नगर निगम वार्ड 17 स्थित शिव काली मंदिर में हुई. यहां पूजा करने पहुंची एक महिला के पूजा की थाल से दो संदिग्ध महिला ने सोने का चेन ले उड़ी. वैसे दोनों महिलाओं की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पीड़ित महिला जानकी अपार्टमेंट में रहने वाली उषा सिन्हा हैं, जो शुक्रवार को सेंट्रल पब्लिक स्कूल दुर्गा मंदिर में महाष्टमी पूजन के पुष्पांजलि में हिस्सा लेने के बाद शिव काली मंदिर दर्शन करने पहुंची थी. महिला ने बताया कि दुर्गा मंदिर में पुष्पांजलि के दौरान ही उनके गले से सोने का चेन गिरकर उनके हाथों में आ गया था. उन्होंने पूजा की थाल में ही चेन को रख दिया और शिव काली मंदिर में प्रणाम करने के बाद जैसे ही वापस अपनी थाल लेने पहुंचीं, उसमें से सोने की चेन गायब थी. मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर दो महिलाओं को संदिग्ध हरकत करते देखा गया. एक पीले और एक ग्रे रंग की साड़ी पहने हुई थी. महिला ने उषा सिन्हा के थाल से सोने का चेन निकाला और मुंह छिपाकर फरार हो गयी. इसे भी पढ़ें : Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-champai-burnt-71-feet-ravana-in-kandra-on-vijayadashami/">Adityapur

: विजयादशमी पर कांड्रा में चंपाई ने जलाया 71 फीट का रावण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही