Search

आदित्यपुर : विनायक गार्डेन सोसाइटी में सरकारी अधिकारी पर लगा बाल शोषण का आरोप

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के विनायक गार्डेन सोसाइटी में एक नाबालिग बच्चे से जबरन काम करवाने और प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है. प्रताड़ना का आरोप एक सरकारी कर्मचारी पर लगा है. जिनके विरुद्ध सोसाइटी के लोगों ने आदित्यपुर पुलिस को शिकायत की है और सोमवार को सोसाइटी में हंगामा किया है. हंगामा के बाद मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने बच्चे को सही सलामत बरामद कर लिया है. प्राप्त जानकारी अनुसार विनायक गार्डेन सोसाइटी ई ब्लॉक के पांचवें तल्ले पर क्वार्टर नम्बर 505 में किराए पर रहनेवाली गम्हरिया कृषि विज्ञान केंद्र की अधिकारी अंजली मिश्रा के आवास में एक नाबालिग बच्चे के चीखने चिल्लाने की आवाज आती थी. जिसके बाद सोसाइटी के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. सोसाइटी वासियों ने महिला अधिकारी अंजली मिश्रा पर घर में नाबालिग बच्चे से काम करवाने और उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा शुरू कर दिया. सोसाइटी के लोगों ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता बुलेट नारायण सिंह को इसकी सूचना देकर बुलाया. पूरे मामले से अवगत होने के बाद वे नाबालिग बच्चे का रेस्क्यू कराया और बच्चे को पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस बच्चों को अपने साथ थाने ले आई है और मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-patients-are-facing-problems-due-to-jam-on-the-road-leading-to-barajamda-health-centre/">नोवामुंडी

: बड़ाजामदा स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले रास्ते पर जाम से मरीजों को हो रही परेशानी

क्या कहती हैं महिला अधिकारी?

[caption id="attachment_768217" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Aditypur-Bal-Shoshan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आरोप लगाते पड़ोसी.[/caption] बच्चे को प्रताड़ित किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए महिला अधिकारी अंजली मिश्रा ने इसे पड़ोसियों का साजिश बताया. उन्होंने कहा कि इसी साल होली के बाद बच्चे को मेरे पति ने अपने गांव से लाया था. बच्चे की मां ने उसके पिता को छोड़कर दूसरी शादी कर ली है. उसके पिता ने जबरन उसे अपने साथ रखकर उसकी परवरिश करने की जिम्मेदारी दी है. मैं अपने बच्चों की तरह उसे रखती हूं और उसके सभी सुख-सुविधा का ख्याल रखती हूं. मेरे पति भी एक सरकारी अधिकारी हैं. रविवार के रविवार यहां आते हैं. कभी-कभी उनसे तू-तू-मैं-मैं होती है. उसे पड़ोसी मुद्दा बनाकर बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं. मैंने उसके पिता को इसकी सूचना दे दी है. उनके आने पर सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//