Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वृद्धा, विधवा, दिव्यांग पेंशन राशि 2 हजार रुपए प्रति माह करे सरकार – पुरेंद्र

Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत वृद्ध, विधवा एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन पेंशन को 2 हजार रुपए प्रति माह किए जाने की मांग आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने सरकार से की है. बता दें कि वर्तमान में सरकार द्वारा विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग जनों को 1 हजार रुपए प्रति माह पेंशन दिया जाता है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में आदित्यपुर नगर निगम में करीब 7780, सरायकेला-खरसावां जिले में 1,20,720 एवं झारखंड राज्य के 24 जिलों में कुल 34,07,955 लोग पेंशन योजना का लाभ ले रहे हैं. पुरेंद्र नारायण सिंह ने सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर 1 लाख रुपए के स्थान पर 4 लाख रुपए मृतक के आश्रित को सहायता राशि दिए जाने की मांग सरकार से की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-primary-teachers-association-submitted-memorandum-to-dse-regarding-various-demands/">जमशेदपुर

: प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगो को लेकर डीएसई को सौंपा ज्ञापन

शीघ्र ही उक्त मांगों को लेकर चंपई सोरेन व बन्ना गुप्ता से मिलेंगे

बता दें कि राज्य आपदा मोदन निधि (एसडीआरएफ) के तहत नदी में डूबने, वज्रपात, सर्पदंश के कारण मृत्यु होने पर मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपए एवं सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को सिर्फ 1 लाख रुपए सहायता प्रदान की जाती है. उन्होंने सरकार से यह भी मांग किया कि नदी में डूबने, सर्पदंश, वज्रपात या सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रित को तत्काल 50 हजार रुपए की सहायता राशि अंचलाधिकारी/ प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रदान किया जाए ताकि परिवार मृतक का अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म संपन्न करा सके. शेष राशि पूर्व की भांति सरकार मृतक के आश्रित को उपलब्ध करावे. पुरेन्द्र ने बताया कि वे शीघ्र ही उक्त मांगों को लेकर झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे. संवाददाता सम्मेलन में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा प्रमोद गुप्ता, वीरेंद्र यादव, देव प्रकाश, राजेश कुमार यादव उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही