Search

 
 
 

आदित्यपुर : दिवाली से पूर्व वेतन व बोनस देने का आदेश निर्गत करे सरकार – कर्मचारी महासंघ

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड की वर्तमान सरकार राज्य कर्मियों के हित में निर्णय ले रही है जिसका अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ स्वागत करती है. पुरानी पेंशन योजना लागू कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऐतिहासिक फैसला लिया है जिसका महासंघ प्रशंसा करती है, साथ ही महासंघ सरकार से मांग करती है कि 24 अक्टूबर दिवाली है इसलिए दुर्गा पूजा की तरह दिवाली से पूर्व यानी 24 अक्टूबर से पूर्व सरकार वेतन पारित करने के साथ बोनस की भी घोषणा कर भुगतान का आदेश दे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-people-upset-due-to-fish-chicken-sellers/">कोडरमा

: मछली/मुर्गा बेचनेवालों से लोग परेशान, दुर्गंध से राहगीर परेशान

वर्ष 2000 के बाद झारखंड सरकार ने बोनस नहीं दिया 

उन्होंने कहा कि इससे 2 लाख राज्यकर्मियों को बहुत राहत होगी. महासंघ के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वर्ष 2000 के बाद झारखंड सरकार ने बोनस बंद कर रखा है जबकि केंद्र सरकार अपने कर्मियों को हर वर्ष बोनस देती है. गांगुली ने सरकार से इस वर्ष दिवाली और महापर्व छठ से पूर्व बोनस की घोषणा की मांग करती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही