Search

 
 
 

आदित्यपुर : शिव काली मंदिर की स्थापना दिवस पर निकली भव्य कलश यात्रा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर न्यू हाउसिंग कॉलोनी शिव काली मंदिर में स्थापना दिवस पर आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व चंडीपाठ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा निकली, जिसमें 551 महिलाएं लाल पीली साड़ी में शामिल हुई. कलश यात्रा में मथुरा के कथावाचक हिमांशु महाराज पधारे हैं जो कलश यात्रा में रथ पर सवार होकर निकले. बता दें कि आदित्यपुर न्यू हाउसिंग कॉलोनी शिव काली मंदिर प्रांगण में हर वर्ष स्थापना दिवस के अवसर पर आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा व चंडीपाठ का आयोजन होता है. इस वर्ष भी 11 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित हो रहा है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-fire-broke-out-in-the-house-due-to-short-circuit-all-the-goods-burnt-to-ashes/">आदित्यपुर

: शॉट सर्किट से घर में लगी आग, सारा सामान जल कर खाक

हिमांशु महाराज भक्तों को भागवत कथा सुनाएंगे

[caption id="attachment_523584" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/kalash-yatra-4-300x158.jpg"

alt="" width="300" height="158" /> कलश यात्रा में शामिल कथावाचक रथ पर.[/caption] जिसमें मथुरा के कथावाचक हिमांशु महाराज भक्तों को भागवत कथा सुनाएंगे. यह जानकारी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव ने दी. आज निकली विशाल शोभायात्रा खरकई नदी से जलभराई कर वापस लौटी, जिसके बाद मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना हुई. कल 12 जनवरी गुरुवार को संध्या 3 बजे से भागवत कथा प्रारंभ होगा. छह दिनों तक मथुरा से विराजे कथावाचक हिमांशु महाराज कुंती स्तुति, भीष्म स्तुति, शिव पार्वती विवाह, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्रीराम अवतार, कृष्ण अवतार आदि कथा भक्तों को सुनाएंगे. इस आयोजन में मंदिर कमेटी के लोग तन्म तन मन धन से जुड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chandils-businessman-dilip-mahato-mysteriously-disappeared/">चांडिल

: रहस्यमय ढंग से लापता हुए चांडिल के कारोबारी दिलीप महतो
[wpse_comments_template] कैप्शन : मंदिर की तस्वीर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही