Search

 
 
 

आदित्यपुर : अंबेडकर जयंती पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

 
  • घोड़ा रथ और बैंड पार्टी के साथ हजारों लोग होंगे शामिल
  • एससी-एसटी-ओबीसी समन्वय समिति ने अंबेडकर जयंती मनाने का लिया निर्णय
Adityapur (Sanjeev Mehta) : इस वर्ष अंबेडकर जयंती पर आकाशवाणी चौक से जागृति मैदान तक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें घोड़ा रथ और बैंड पार्टी के साथ हजारों लोग शामिल होंगे. यह निर्णय एससी-एसटी- ओबीसी समन्वय समिति के लोगों ने बैठक कर ली है. समिति ने कहा कि इस वर्ष बाबा साहेब की जयंती ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा. इसको लेकर अंबेडकर चौक स्थित पांडी मुखी के कार्यालय में एससी एसटी ओबीसी समन्वय समिति आदित्यपुर की एक बैठक हुई है. जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान ने की. इसे भी पढ़ें : महिलाओं">https://lagatar.in/political-parties-are-trying-to-make-women-candidates/">महिलाओं

को उम्मीदवार बनाने में राजनीतिक दल मार रहे डंडी
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले साल की भांति इस साल भी धूमधाम से भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी. जयंती समारोह कार्यक्रम में बच्चों के बीच पाठ सामग्री का वितरण किया जाएगा और संस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा एलईडी टीवी के माध्यम से बाबा साहेब के जीवनी पर आधारित फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा. जयंती की तैयारी को लेकर संयोजक मंडली का भी गठन किया गया है. बैठक में शारदा देवी, पुरेंद्र नारायण सिंह, पांडी मुखी, आरपी राही, रामचंद्र पासवान, देव प्रकाश देवता, दुर्गाराम बैठा, खिरोद सरदार, वीरेंद्र रजक, लक्ष्मण प्रसाद, सुनील कुमार रजक और एलबी शास्त्री मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही