Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : सूखी पड़ी खरकई नदी में पानी आने से भूजल स्तर में सुधार

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर की जीवन रेखा कही जानेवाली खरकई नदी सावन में भी अब तक सूखी पड़ी थी. पिछले दो दिनों से रुक रुककर हो रही बारिश के बाद खरकई नदी में बारिश का पानी देखने को मिला है. बता दें कि आदित्यपुर शहरी इलाकों में खरकई नदी में पानी आने से ही भूजल स्तर में सुधार होता है. आज नदी में बारिश का पानी आने से यहां के लोगों में भूजल स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-mla-provided-tarpaulin-to-the-affected/">चाकुलिया

: विधायक ने प्रभावित को उपलब्ध कराया तिरपाल

लोगों में जगी उम्मीद

बता दें कि आदित्यपुर की 80 फीसदी आबादी भूजल स्तर पर निर्भर है, जिनका बोरिंग हर वर्ष फरवरी मार्च का महीना आते ही सूख जाता है. जो मई जून में मानसून की बारिश होने और नदी में पानी भरने के साथ ही भूजल स्तर रिचार्ज हो जाता है. फिर यहां के लोग आराम से आठ महीने बोरिंग के सहारे अपनी जरूरतें पूरी कर लेते हैं. लेकिन इस वर्ष जून का महीना बीतने के बावजूद खरकई नदी सूखी पड़ी थी और यहां के लोगों का सूखी बोरिंग पानी देने से इंकार कर चुका था. लेकिन आज नदी में पानी आने से आदित्यपुर के लोगों में इस बात की उम्मीद जगी है कि उनका भूजल स्तर में सुधार आएगा उनका बोरिंग रिचार्ज होगा. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-social-worker-gave-cooperation-amount-to-the-administration-to-install-cctv-in-the-city/">चक्रधरपुर

: शहर में सीसीटीवी लगाने के लिए समाजसेवी ने प्रशासन को दी सहयोग राशि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही