Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : फ्रेंडली फुटबॉल मैच में गेस्ट हाउस की टीम 2-0 से जीती, रैफ की टीम हारी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : सरायकेला के सर्गीडीह गांव में सोमवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती के मौके पर एक फ्रेंडली फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ. इसमें सर्गीडीह गेस्ट हाउस की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की. फ्रेंडली मैच में रैफ 106वीं बटालियन की टीम को हार का मुंह देखना पड़ा. मैच के दौरान रैफ के सहायक कमांडेंट प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर अमित कुमार, रैफ के जवान और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. मौके पर एक ही मैच हुआ जिसका ग्रामीणों और रैफ के जवानों ने जमकर लुत्फ उठाया. रैफ के सहायक कमांडेंट ने कहा कि आज नेताजी की जयंती है, वे एक सच्चे देशभक्त थे, उनकी जीवनी से हमें देशभक्ति की सीख लेनी चाहिए. उन्होंने फ्रेंडली मैच की तारीफ की और खेल भावना से दिलों के संबंध मजबूत होने और इससे शारिरिक और मानसिक विकास होने की बातें ग्रामीणों से कही. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-over-2700-players-register-for-jfc-youth-team-tfa-trials-2/">आदित्यपुर

: कांग्रेसियों ने नेताजी को 126वीं जयंती पर किया नमन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही