Search

 
 
 

आदित्यपुर : लघु उद्योग भारती के प्रांतीय सम्मेलन में ज्ञान जायसवाल को सरायकेला जिले का कमान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती का रामगढ़ के होटल में रविवार को प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ है. लघु उद्योग भारती के प्रांतीय सम्मेलन में ज्ञान जायसवाल जहां सरायकेला जिलाध्यक्ष बने वहीं उद्यमी चतुर्भुज केडिया को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है. प्रांतीय सम्मेलन में उद्योग की उन्नति को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ने का संदेश दिया गया. दो सत्रों में आयोजित इस अधिवेशन में राष्ट्र-हित को सर्वोपरि रखते हुए उद्योग हित और संगठन को सशक्त करने की दिशा तय हुई. प्रांतीय अधिवेशन के प्रथम पाली में बीते सत्र के आय-व्यय के ब्योरे के साथ संगठन द्वारा प्रदेश व रामगढ़ जिले में किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला गया. वहीं प्रदेश भर में किए गये कार्यों को प्रदेश के महामंत्री विजय छापरिया व रामगढ़ जिले के कार्यों का उल्लेख सचिव अनिल गोयल ने किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-manipur-and-central-government-unable-to-control-the-situation-geeta-koda/">चाईबासा

: मणिपुर व केंद्र सरकार स्थिति को नियंत्रित करने में अक्षम : गीता कोड़ा

छोटे उद्योगों के हितों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते हैं

दूसरी पाली में प्रदेश व जिला इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व व पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रभारी ओम प्रकाश मित्तल ने किया. मित्तल ने लघु उद्योग भारती देश के छोटे उद्योगों के हितों और उनके संरक्षण के लिए सदैव प्रयत्नशील है. उद्योगों की उन्नति से हीं भारत का वैभव लौटाया जा सकता है. इस क्रम में मित्तल ने जिला इकाइयों को अपने-अपने क्षेत्र में सामाजिक दायित्वों के निर्वहन करने का निर्देश दिया. प्रांतीय प्रभारी इंदर अग्रवाल ने कहा लघु उद्योग भारती देश का एकमात्र ऐसा संगठन है जो उद्यमियों व मजदूरों के बीच सेतु का काम करता है. यह संगठन मजदूरों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करता है. यह एक ऐसा मंत्र है जो प्रबंधन के विकास के रास्ते से मजदूरों के खुशियों के दरवाजे खोलते हैं. अधिवेशन की शुरुआत अतिथियों ने मां भारती और भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-left-parties-burnt-the-effigy-of-the-central-government-including-2-news/">हजारीबाग

: वामदलों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला समेत 2 खबरें

नई जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता से निभाएंगे

प्रदेश के नव निर्वाचित महामंत्री विजय मेवाड़ ने कहा कि प्रदेश स्तर पर मिली इस नई जिम्मेदारी का राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलने वाले निर्देश व प्रदेश के सभी साथियों के सहयोग से पूरी तन्मयता से निभाएंगे. प्रदेश के उपाध्यक्ष के तौर पर प्रवीण झा रामगढ़, ललित केडिया, विनोद अग्रवाल दोनों रांची, चतुर्भुज केडिया जमशेदपुर बनाए गए. वहीं जिले के चुने गये निर्वाचित पदाधिकारियों में दुमका के अध्यक्ष माणिक बागड़ी, मंत्री मनोज सिंघानिया, धनबाद के अध्यक्ष अनिल गुप्ता, मंत्री राणा रवि सिंह, बोकारो के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडेय, मंत्री अभय रंजन श्रीवास्तव, पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष अमलेश झा, मंत्री राजेश्वर जयसवाल, सरायकेला के अध्यक्ष ज्ञान जायसवाल व मंत्री सपन मजूमदार, रांची के अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मंत्री सत्यप्रकाश पांडेय, कोकर के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, मंत्री विकास विजयवर्गीय, तुपुदाना के अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद, मंत्री निशांत प्रकाश, नामकूम टाटासिलवे के संयोजक मधु अग्रवाल, रामगढ़ के अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल, सचिव अखिलेश्वर सिंह चुने गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही