Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पांच करोड़ की लागत से बनी हरिओमनगर मुख्य सड़क एक साल में ही जर्जर, डीसी ने दिये जांच के आदेश

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम द्वारा 14वें वित्त आयोग के फंड से करीब 5 करोड़ की राशि से मुख्य मार्ग के सरिता कॉम्प्लेक्स से हरिओम नगर तक वर्ष 2022 में बनाई गई सड़क महज एक साल में ही उखड़ने लगी है. इसकी शिकायत पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने डीसी रवि शंकर शुक्ला से की है. पार्षद ने सड़क निर्माण एजेंसी आदर्श कंस्ट्रक्शन की शिकायत करते हुए घटिया निर्माण का आरोप लगाया है. उन्होंने इसकी जांच की मांग की है. इसपर डीसी रविशंकर शुक्ला ने नगर निगम के प्रशासक गिरिजा शंकर प्रसाद को तत्काल सड़क निर्माण की जांच कर 15 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Adityapur-Hariom-Nagar-Road-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : INDIA">https://lagatar.in/india-alliance-released-the-boycott-list-of-14-tv-journalists-organizations-of-journalists-including-bjp-expressed-protest/">INDIA

गठबंधन ने 14 टीवी पत्रकारों के बॉयकाट वाली लिस्ट जारी की, भाजपा सहित पत्रकारों के संगठन ने विरोध जताया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Adityapur-Hariom-Nagar-DC-Parshad-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि यह सड़क पीसीसी बनी थी, जो बनने के 2 माह बाद ही उखड़ने लगी थी. उस समय नगर निगम के इंजीनियर से शिकायत की गई थी, लेकिन ठेकेदार ने इंजीनियर से मिलीभगत कर पीसीसी सड़क के ऊपर अलकतरा का लेप चढ़ा कर घटिया निर्माण छुपाने का प्रयास किया था. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-truck-collides-with-tree-driver-and-passenger-narrowly-escape/">किरीबुरु

: पेड़ से टकराया ट्रक, चालक-खलासी बाल-बाल बचे
अब 5 करोड़ रुपए की लागत से बनी हरिओम नगर, नगीनापुरी, 6 एलएफ जाने वाली यह सडक जर्जर होकर उखड़ने लगी है, जो भ्रष्टचार को दर्शा रही है. पार्षद ने इस निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरतने और कमीशनखोरी का आरोप लगाया है. पार्षद ने इस सड़क के साथ नगीनापुरी छठ घाट जाने वाली पीसीसी मार्ग के निर्माण को भी घटिया बताकर जांच कराने की मांग की है. इसपर डीसी ने गंभीरता दिखाते हुए जांच के आदेश दे दिये हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही