Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : हरि से बड़ा है हरि का नाम - साध्वी प्रिया

Adityapur (Sanjeev Mehta)हरि से बड़ा है हरि का नाम. राम नाम के प्रभाव से सागर में हरिनाम लिखा पत्थर तैर रहे थे, लेकिन जब प्रभु स्वयं पत्थर डाले तो वह डूब जा रहा था. ये बातें मंगलवार की रात मोतीनगर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में प्रभु नाम की महत्ता पर प्रवचन करते हुए साध्वी प्रिया ने भक्तों को सुनाई. जिसे सुन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो रहे थे. साध्वी ने भक्तों को नाम की महत्ता बताते हुए उनसे जमकर हरिनाम भी कहलवाया. उन्होंने कहा कि एक घड़ी आधो घड़ी आधो में पुनियाद ...अर्थात आधी घड़ी भी प्रभु नाम जपने से हमारे पाप धुल जाते हैं. बता दें कि 22 अप्रैल से आदित्यपुर 2 स्थित मोतीनगर में सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ हो रहा है. सोमवार को साध्वी प्रिया ने काग भूसूंडी चरित का महत्व का बखान किया था. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sudesh-mahato-reached-the-house-of-ajsu-block-president-consoled-the-family-members/">चांडिल

: आजसू प्रखंड अध्यक्ष के घर पहुंचे सुदेश महतो, परिवार के सदस्यों को दी सांत्वना

कथा पंडाल में उमड़ रही भक्तों की भीड़

[caption id="attachment_619857" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/hari-naam-3-300x150.jpg"

alt="" width="300" height="150" /> कथा सुनते भक्त.[/caption] साध्वी की मधुर वाणी को सुनने के लिए दूर-दूर से भक्तों की मंडली पहुंच रही है. जिससे कथा पंडाल में भीड़ उमड़ रही है. मौसम खराब होने क़े बाद भी श्रद्धालु भक्त जिनमें बच्चे बूढ़े महिला नौजवान शामिल हैं. सभी भक्ति के सागर में जमकर गोता लगा रहे हैं. इसके अलावा साध्वी ने सनातन धर्म क्या है ? माता पिता कि सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है जैसी बाते भक्तों को बताई. बता दें कि इससे पूर्व प्रातः काल यज्ञाधीश आचार्य आनंद प्रकाश तिवारी, आचार्य विवेक शुक्ला के साथ वाराणसी और अयोध्या क़े प्रख्यात पंडित द्वारा वेदी पूजन क़े साथ सोमवार को महायज्ञ की शुरुआत हुई है. उक्त जानकारी महायज्ञ के प्रधान यजमान अभय कुमार झा ने दी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-one-person-died-after-being-hit-by-a-train/">चाकुलिया

: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही