Search

 
 
 

आदित्यपुर : हथियाडीह मैदान बचाओ संघर्ष मोर्चा ने जियाडा गेट पर किया प्रदर्शन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या-1 अंतर्गत पड़ने वाले हथियाडीह में खेल का मैदान जियाडा द्वारा जमुना ऑटो को आवंटित कर दिया गया है. इससे नाराज हथियाडीह मैदान बचाओ संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को जियाडा गेट पर प्रदर्शन किया और क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शन का नेतृत्व ग्रामीण रमाकांत महतो कर रहे थे. जिसमें संजय सरदार, महिला नेत्री अनिता हेम्ब्रम, सुशांत सरकार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jagran-night-of-akhand-harinam-sankirtan-in-kendadih-today-devotees-will-throng/">चांडिल

: केंदडीह में अखंड हरिनाम संकीर्तन का जागरण रात्रि आज, उमड़ेंगे श्रद्धालु

1963 से ही अधिग्रहित है जमीन

प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने कहा कि जिस जमीन को जियाडा ने आवंटित किया है वह गांव का वर्षों पुराना खेल का मैदान रहा है. इसमें से 16 एकड़ जमीन अब जमुना ऑटो को आवंटित कर दिया गया है. मोर्चा ने मांग की है कि खेल का मैदान छोड़कर जियाडा अन्य जमीन को आवंटित करे. इधर, जमीन आवंटन संबंधी मामले में जियाडा के आईओ अनिल कुमार ने कहा कि उक्त जमीन 1963 से ही अधिग्रहित है जिसका उद्योग पर्पस से अधिग्रहण किया गया था. अब उक्त जमीन उद्योग का विस्तार करने के लिए जमुना ऑटो को आवंटित किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही