Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के नए 7वें फेज में ईएमसी के लिए जेबीवीएनएल के द्वारा बने हथियाडीह सब स्टेशन का उद्घाटन आठ मई को सांसद गीता कोड़ा और मंत्री चम्पई सोरेन करेंगे. बता दें कि हथियाडीह (आदित्यपुर ऑटो कलस्टर के पास) में जेबीवीएनएल ने ईएमसी में लगने वाले उद्योग को बिजली उपलब्ध कराने के लिए 33/11 केवी जीआईएस विद्युत शक्ति उप केन्द्र का निर्माण कराया है, ताकि यहां लगने वाले उद्योगों को पर्याप्त बिजली मिल सके. जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद ने बताया कि उद्घाटन आगामी आठ अप्रैल को प्रातः 10 बजे होगा. मौके पर राज्य के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन तथा सांसद गीता गोड़ा अतिथि के रुप में उपस्थित होंगी. इसे भी पढ़ें :हाजीपुर">https://lagatar.in/speed-havoc-in-hajipur-5-people-of-the-same-family-died-in-a-road-accident/">हाजीपुर
में दिखा रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : आठ मई को हथियाडीह सब स्टेशन का होगा उद्घाटन

Leave a Comment