Search

आदित्यपुर : सम्मान समारोह आयोजित कर हॉकरों का किया सम्मानित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने सोमवार को आदित्यपुर एक स्थित शीतला शिव मंदिर प्रांगण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में समाचार पत्र के हॉकरों का सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान हॉकरों को उपहार के रूप में बरसात से बचने के लिए उच्च क्वालिटी का बरसाती प्रदान किया गया. मौके पर विचार व्यक्त करते हुए समिति के अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने हॉकरों के सम्मान में कहा कि वर्ष भर कोई भी सीजन हो जाड़ा, गर्मी, बरसात अहले सुबह ये हमें समाचार पत्र पहुंचाते हैं. इनके माध्यम से हमें समाचार पढ़ने को मिलता है. उन्होंने हॉकरों को दुर्घटना बीमा, ड्रेस कोड, ईएसआई और पीएफ जैसी सुविधाएं देने की मांग सरकार से की. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-former-students-of-1994-batch-of-rungta-school-honored-teachers/">चाईबासा

: रूंगटा स्कूल के 1994 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान ये लोग थे उपस्थित

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी व राजद के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार यादव, लोजपा नेता मनोज पासवान, राजद के प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, टीडब्ल्यूयू के कमेटी मेंबर प्रमोद कुमार सिंह, यादव समन्वय समिति के बैजू यादव आदि मौजूद थे. सभी वक्ताओं ने समिति के इस प्रयास की प्रशंसा की और इसे एक क्रिएटिव कार्य बताया. मौके पर समाचार पत्र हॉकरों में विनोद शंकर मिश्रा, भूशैल दत्त, पिंटू शर्मा, बद्रीनाथ कैवर्त, नकुल दत्त, जयदेव मल्लिक, सुभाष गोराई, मिहिर धर, लखिन्दर कैवर्त आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp