Search

आदित्यपुर : एचडीएफसी का एटीएम लूटने से बचा, तीन लुटेरे गिरफ्तार

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना की गस्ती दल ने टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित आशियाना चौक के शिवरंजनी कॉम्प्लेक्स में लगे एचडीएफसी बैंक के एटीएम को लूटने से बचा लिया है. शुक्रवार की देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास अदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार को सूचना मिली कि कुछ युवक एटीएम को तोड़कर लूटने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने तत्काल एएसआई राजू राणा, हवलदार सुरेंद्र यादव, टाईगर मोबाइल के जवानों के साथ टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित शिवरंजनी अपार्टमेंट पहुंचे. पुलिस की गाड़ी देख लुटेरे युवक छिप गए थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-electricity-department-collected-37-lakhs-under-ots-scheme/">चाईबासा

: ओटीएस स्कीम के तहत विद्युत विभाग ने 37 लाख किया कलेक्शन

एस टाइप चौक तक घेराबंदी कर दी.

थाना प्रभारी ने पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ पूरे परिसर की घेराबंदी कर तीनों एटीएम लुटेरों को दबोच लिया. गिरफ्त में आए तीन में से दो लुटेरे आरआईटी थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं, जिसका नाम रंजीत झा एवं परमजीत सिंह बताया जा रहा है, जबकि तीसरा युवक का नाम दीपक सिंह है जो एस टाइप का रहनेवाला बताया जा रहा है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि जैसे ही उन्हें एटीएम में चोरी की सूचना मिली उन्होंने तत्काल अपने ऑफिसरों के साथ आशियाना चौक से लेकर एस टाइप चौक तक घेराबंदी कर दी. जगह-जगह टाइगर मोबाइल के जवानों को लगा दिया और एएसआई राजू राणा के साथ खुद शिवरंजनी अपार्टमेंट पहुंचे. जहां एचडीएफसी बैंक के एटीएम में घुसे तीन चोरों को धर दबोचा. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-4-laborers-of-bahragoda-injured-in-balasore-train-accident/">बहरागोड़ा

: बालासोर ट्रेन दुर्घटना में बहरागोड़ा के 4 मजदूर घायल

बैंक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उनके द्वारा एक और एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया था. जहां असफल होने के बाद उन्होंने एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर निशाना साधा, हालांकि यहां वे विफल रहे. बता दें कि एटीएम में बैंक का सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने पर थाना प्रभारी ने कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि कई बार बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बैंकों में रात्रि सेवा के दौरान गार्ड रखने की नसीहत दी गई है, बावजूद इसके बैंक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शनिवार को बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और एटीएम की सुरक्षा के लिए रणनीति बनाएंगे. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-villagers-are-forced-to-walk-on-dilapidated-road/">बहरागोड़ा

: जर्जर सड़क पर चलने को विवश हैं ग्रामीण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//