Search

 
 
 

Adityapur : सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर में ‘सर्वाइकल कैंसर’ पर स्वास्थ्य जागरुकता सत्र का आयोजन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  डॉ. अभिषेक चाइल्ड केयर एंड मैटरनिटी हॉस्पिटल साकची जमशेदपुर के सहयोग से सेंट्रल पब्लिक स्कूल आदित्यपुर में ‘सर्वाइकल कैंसर’ पर स्वास्थ्य जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र में शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचिता सिन्हा ने सीपीएस आदित्यपुर की शिक्षिकाओं, छात्राओं और उनके अभिभावकों के बीच सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक किया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-traffic-police-collected-fine-of-rs-67300-from-vehicles-with-no-parking/">Adityapur

: नो पार्किंग में वाहनों से ट्रैफिक पुलिस ने वसूले 67300 रुपये जुर्माना
उन्होंने शिक्षिकाओं और छात्राओं की इस विषय से संबंधित, शंकाओं का समाधान भी किया. सीपीएस के चिकित्सा सलाहकार डॉ. प्रदीप सिंह, प्रिंसिपल रामाशंकर सिंह और हॉस्पिटल के एचआर गुरविंदर सिंह भी इस इंटरैक्टिव सत्र का हिस्सा बने. प्राचार्य ने बताया कि भविष्य में भी सीपीएस आदित्यपुर में इस तरह के स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-water-supply-pipeline-burst-under-the-railway-track/">Adityapur

: रेलवे ट्रैक के नीचे फटा जलापूर्ति पाइप लाइन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही