Search

आदित्यपुर : वार्ड 17 में ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से लगा स्वास्थ्य शिविर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : वार्ड 17 की निवर्तमान पार्षद नीतू शर्मा ने रविवार को ब्रह्मानंद अस्पताल के चिकित्सकों के सहयोग से जेएच टावर में मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया. इसमें वार्ड के सैंकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई. पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेगी. गुणात्मक शिक्षा के प्रचार-प्रसार के साथ ही वो अपने वार्ड को स्वास्थ्य सेवाओं में भी अग्रणी बनाने का प्रयास कर रही है. इसी उद्देश्य से वार्ड में मेडिकल हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया है. ब्रह्मानंद अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा दोपहर दो बजे तक 100 लोगों का चेकअप करके उन्हें नि: शुल्क दवाइयां दी. ब्रह्मानंद अस्पताल के चिकित्सकों ने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन को सफल बनाने में वे गंभीरता दिखाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-experts-kept-their-views-in-the-annual-conference-of-tata-motors-medical-society/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स मेडिकल सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp