Search

आदित्यपुर : इलेक्ट्रो होमियोपैथी के जनक की जयंती पर लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के वार्ड 15 में बुधवार को इलेक्ट्रो होमियोपैथी के आविष्कारक काउंट सीजर मैटी की 214 वीं जयंती मनाई गई. इस अवसर पर मांझी टोला सामुदायिक भवन छठ घाट में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया. पार्षद डॉ नथुनी सिंह ने बताया कि सुबह 10  बजे से शाम 4 बजे तक शिविर चलेगा. इस शिविर में अब तक वार्ड के करीब 225 लोगों ने लाभ उठाया. शिविर में आंख जांच, दांत जांच, ब्लड जांच, शुगर, बीपी, कोलेस्ट्रो समेत सभी बीमारियां का इलाज कर दवा भी मुफ्त में दी गई. पार्षद ने बताया कि इस सामुदायिक भवन में सप्ताह में दो दिन सैल्यूट तिरंगा की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होता है. जिससे वार्ड के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती है. साथ ही प्रत्येक दिन योगा शिविर का आयोजन होता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-rajeev-nagar-landlords-settled-on-railway-land-railway-administration-took-action/">आदित्यपुर

: रेलवे की जमीन पर बसा राजीव नगर जमींदोज, रेल प्रशासन ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp