Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : त्रिनेत्रम नेत्रालय का स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया उद्घाटन

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev mehta) आदित्यपुर स्थित दयाल ट्रेड सेंटर में गुरुवार को त्रिनेत्रम नेत्रालय का उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. मौके पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे मजबूत हो इस पर काम हो रहा है. बहुत जल्द आयुष्मान कार्ड से सरल तरीके से मरीजों का ऑपरेशन राज्यभर के अस्पतालों में शुरू होगा. उन्होंने नेत्र बैंक और उनकी एजेंसियों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर मृत व्यक्ति के आंखों और अन्य ऑर्गेन से मरीजों को लाभ पहुंचाने का काम करें. आदित्यपुर में खुले नेत्रालय के बारे में उन्होंने कहा कि केडिया परिवार शुरू से समाज सेवा में अग्रणी रहा है. यह अस्पताल खोलकर निश्चित रूप से गरीबों की भलाई का काम करेंगे. यह अस्पताल कुशल चिकित्सक के साथ अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है. यहां शहर के वरीय नेत्र सर्जन डॉ विवेक केडिया एवं रेटिना सर्जन डॉ आशीष प्रधान के नेतृत्व में कुशल सहायक टीम उपलब्ध हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jashn-e-eid-miladunnabi-celebrated-with-enthusiasm-in-koyalanchal/">धनबाद

: कोयलांचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी
इस अस्पताल में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित 3 उच्च कोटि के ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध हैं. इसमें आधुनिक उपकरणों द्वारा मोतियाबिंद एवं रेटिना का ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है. इस अस्पताल में चश्मे का पावर हटाने के लिए नेत्रालय हॉस्पिटल कोलकाता के चिकिसक सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं. इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, नगर निगम के पूर्व मेयर विनोद श्रीवास्तव, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, महासचिव मानव केडिया, एसिया अध्यक्ष  इंदर अग्रवाल, मुरलीधर केडिया, एसिया के ट्रस्टी राजीव रंजन मुन्ना, सीताराम अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, विट्ठल अग्रवाल, बीएन शर्मा आदि गणमान्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही