Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, तबीयत खराब थी नहीं मिले बन्ना से

Adityapur : कन्हैया सिंह हत्याकांड को लेकर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिलने सोमवार की सुबह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता उनके एम टाईप आवास पहुंचे. इस दौरान मंत्री ने पूर्व विधायक के अनुज नवीन सिंह और पुत्र जय सिंह से मुलाकात की. हालांकि, पूर्व विधायक की तबियत खराब होने के कारण वे मंत्री से मिलने नहीं आ पाए. वहीं, मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि हर हाल में दोषियों को ढूंढ निकाला जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. इस दौरान भाजपा नेता कुणाल षाड़ंगी, कांग्रेसी नेता अजय सिंह, जगदीश नारायण चौबे व अन्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-a-major-accident-was-averted-near-ashiana-mor/">आदित्यपुर

: आशियाना मोड़ के पास बड़ा हादसा होते-होते टला

स्वास्थ्य मंत्री ने थाना प्रभारी से वार्ता कर केस की वर्तमान स्थिति जानी

स्वास्थ्य मंत्री ने जिले में गिरते कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि इस संबंध में डीजीपी और मुख्यमंत्री से मुलाकात कर उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा. उन्होंने कन्हैया सिंह की हत्या पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि गैंगवार के बाद अब यदि कारोबारियों और व्यवसायियों पर हमले होंगे तो इसे पुलिस- प्रशासन की विफलता मानी जायेगी, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी से भी वार्ता की और केस की वर्तमान स्थिति जानी व अविलंब हत्यारों को बेनकाब करते हुए सलाखों के पीछे भेजने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़े : पटना">https://lagatar.in/patna-lalu-yadav-reached-hospital-at-midnight-admitted-in-icu/">पटना

: आधी रात को अस्पताल पहुंचे लालू यादव, आईसीयू में कराया गया भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही