Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (त्रिपाठी गुट) के सरायकेला जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा को सेवानिवृत्त होने पर बुधवार को भावभीनी विदाई दी गई. अंजनी कुमार आदित्यपुर स्थित पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के वरीय लिपिक के पद पर कार्यरत थे. वे 31 मार्च को ही रिटायर्ड हो गए थे. उनके सेवानिवृत्ति के अवसर पर कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-national-hawker-federation-met-the-deputy-commissioner-protested-against-the-desolation/">जमशेदपुर
: नेशनल हॉकर फेडरेशन उपायुक्त से मिला, उजाड़े जाने पर जताया विरोध इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि अंजनी कुमार सिन्हा अपने कार्यालय के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, परंतु वे हमेशा ही महासंघ के पदाधिकारी बने रहेंगे. इस अवसर पर पेयजल स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर के कार्यपालक अभियंता जमशेदपुर, यांत्रिक के कार्यपालक अभियंता के अलावा महासंघ के प्रांतीय सम्मानित अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, प्रांतीय संयुक्त सचिव प्रणव शंकर, जिला सचिव अमित आनंद के अलावा कई कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
आदित्यपुर : सेवानिवृत पीएचईडी के वरीय लिपिक को दी गई भावभीनी विदाई

Leave a Comment