Search

 
 
 

आदित्यपुर : कच्चे मार्ग पर हो रहा भारी वाहनों का आवागमन, स्थानीय लोग परेशान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम के वार्ड 17 और 15 को जोड़ने वाली हरिओमनगर बैंक कॉलोनी के कच्चे मार्ग पर बिल्डरों की मनमानी से चलाए जा रहे भारी वाहनों से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है. बिल्डरों द्वारा रात को इस रास्ते से भारी वाहनों से बिल्डिंग मेटेरियल की ढुलाई की जाती है. इससे अक्सर कच्चे मार्ग में भारी वाहन फंस जाते हैं और कॉलोनी वासियों को सुबह ड्यूटी जाने व बच्चों को स्कूल भेजने में परेशानी का सामाना करना पड़ता है. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-people-caught-a-vicious-thief-stealing-handed-over-to-police/">घाटशिला

: चोरी करते एक शातिर चोर को लोगों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

बिल्डरों की मनमानी का नतीजा भुगत रहे कॉलोनी वासी

विदित हो कि गुरुवार की रात्रि फिर इस मार्ग पर एक लोड हाईवा धंस कर फंस गया. इससे सुबह ड्यूटी जाने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में परेशानी हुई है. लोगों ने कहा कि बिल्डरों की मनमानी से कच्ची सड़क पर हो रहे भारी वाहनों के आवागमन से हर दो-चार दिन में उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इसका नतीजा यहां के कॉलोनी वासियों को भुगतना पड़ता है. वहीं, इस बारे में वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने कहा कि बिल्डर को इस रास्ते से माल ढुलाई करने से मना किया गया है, लेकिन उनकी मनमानी से आम लोग परेशानी झेल रहे हैं. इसे भी पढ़े : गढ़वा:">https://lagatar.in/garhwa-baby-got-admission-in-school-on-the-initiative-of-the-minister/">गढ़वा:

मंत्री की पहल पर बेबी को स्कूल में मिला प्रवेश
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही