Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : नियोजन के मुद्दे पर हेमंत सरकार का यूटर्न, राज्य के साढ़े 3 करोड़ जनता की जीत – जनशक्ति मोर्चा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : नियोजन के मुद्दे पर भाषाई खाई खोदने वाली हेमंत सरकार को मुंह की खानी पड़ी और अपने तुगलकी फरमान को वापस लेना पड़ा है. जो यह साबित कर देता है कि विकास और रोजगार की मुद्दों से जनता को भटका कर राज नहीं किया जा सकता है. उक्त बातें युवा जनशक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है. उन्होंने कहा कि पहले बाहर से पास किये हुऐ झारखंड के निवासी को नौकरी नहीं देने की बातें कहना, राष्ट्र भाषा हिंदी को नियोजन की सूची से बाहर करना और अब अपनी भूल सुधार करते हुए पुनः उसे ही लागू करने की घोषणा करना सरकार की अपनी गलती सुधारने के समान है. अभय झा ने कहा कि नियोजन के मुद्दे पर हेमंत सरकार का यूटर्न राज्य के साढ़े 3 करोड़ जनता की जीत है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-the-accused-arrested-for-abducting-the-girl-on-the-pretext-of-marriage/">लातेहार:

युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर लगाम नहीं लगा पा रही है सरकार

यह बातें यह साबित करती है कि देश के संविधान से बढ़कर कोई नहीं है. हेमंत सोरेन सरकार पहले सत्ता के मद में चूर होकर बाहरी भीतरी का खेल खेलते हैं और राज्य में अशांति फैलाने का काम करते हैं बाद में अपनी भूल सुधारने का काम करती है. सरकार यह खतरनाक खेल खेलना बंद करे अपनी तिजोरी भरना बंद करे. राज्य को जरूरत है विकास के रास्ते पर चलने की. आज पूरे प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य, बेरोजगारी चरम पर है. वे भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं, बालू का अवैध खनन जारी है. राज्य के युवा नशा में डूबते जा रहे हैं. जरूरत है इस पर लगाम लगाने की. अन्यथा 2024 के विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही