Search

 
 
 

आदित्यपुर : हाईकोर्ट के जज ने किया सरायकेला कोर्ट का दौरा, जानी समस्याएं

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं सरायकेला जिला सिविल कोर्ट के इंसपेक्टिंग जज रत्नाकर भेंगरा रविवार को सरायकेला कोर्ट पहुंचे. यहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, महासचिव देवाशीष ज्योतिषी, संयुक्त सचिव (प्रशासन) भीम सिंह, कोषाध्यक्ष नायकी हेम्ब्रम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. न्यायाधीश ने यहां बार के पदाधिकारियों के साथ लगभग 20 मिनट तक विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान जिला बार एसोसिएशन ने जिला कोर्ट में स्टाफ की कमी से न्यायिक कार्य में होने वाली परेशानी, लोक अभियोजक कार्यालय के पीछे अधिवक्ताओं के सिरिस्ता की जगह ऊंची नहीं होने से बरसात में परेशानी होने, चांडिल कोर्ट परिसर में सरकार द्वारा बनाए गए सुविधा भवन बंद रहने से होने वाली परेशानी से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-kiriburu-sdpo-held-a-review-meeting-with-all-station-in-charges/">नोवामुंडी

: किरीबुरू एसडीपीओ ने सभी थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक

सरायकेला कोर्ट में जल्द बढ़ेगी सुविधा

उन्होंने बताया कि अनुबंध कर्मचारियों की बहाली प्रक्रिया में है. जल्द ही राज्य स्तर पर सभी कोर्ट के लिए तृतीय पद की बहाली निकाली जाएगी. उच्च न्यायालय इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है. जिला बार एसोसिएशन द्वारा उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. बता दें कि न्यायधीश का इस जिले का यह दूसरा निरीक्षण था. जिला बार एसोसिएशन ने विश्वास जताया है कि न्यायधीश के इस दौरे से परिसर में सुविधा में बढ़ोतरी होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही