Search

 
 
 

आदित्यपुर : शोभा की वस्तु बनकर रह गई है हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट

 
  • रात में अंधेरों का रहता है साम्राज्य
  • बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया बिल नहीं चुकाने की वजह से है यह स्थिति
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के मुख्य मार्ग पर राहगीरों और आमलोगों की सुविधा के लिए लगाई गई हाई मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइट अब केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गई है. आदित्यपुर में लगे हाई मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइट केवल कहने को खड़ी है इससे रात के अंधेरों का साम्राज्य दूर नहीं हो रहा है, जिससे राहगीरों और आमलोगों को परेशानी हो रही है. राह चलते लोगों से छिनतई और महिलाओं से छेड़खानी जैसी वारदात यहां आम हो गई है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cyber-fraud-of-rs-63-thousand-from-a-housewife/">आदित्यपुर

: घरेलू महिला से 63 हजार की साइबर ठगी
इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारी से बात की गई तक उन्होंने बताया कि हाई मास्ट लाइट और स्ट्रीट लाइटों का बिल नहीं चुकाने की वजह से है यह स्थिति बनी हुई है. वे कहते हैं कि कल वित्तीय वर्ष का आख़िरी दिन था लेकिन सड़क निर्माण एजेंसी जेएआरडीसीएल ने बकाया बिल का भुगतान नहीं किया है. आखिरकार करोड़ों के बिल बकाया रखने पर बिजली विभाग कैसे इन लाइटों को बिजली देती रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही