Search

 
 
 

आदित्यपुर : एलआईसी शाखा में मनाया गया हिंदी दिवस

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : राजभाषा हिंदी दिवस के मौके पर 14 सितंबर गुरुवार को आदित्यपुर स्थित एलआईसी शाखा में हिंदी दिवस मनाया गया. इसका शुभारंभ शाखा प्रबंधक विश्वरंजन कर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान शाखा प्रबंधक ने अपने संबोधन में हिंदी को सहज, सरल और बोलचाल की भाषा बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार की बातें कही. वहीं, एलआईसी की महिला अधिकारी स्वास्तिका मुखर्जी ने भारतीय जीवन बीमा निगम के अध्यक्ष का संदेश पढ़कर सभी एलआईसी कर्मियों को सुनाया. कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी सुशील कुमार ने किया. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-kmpm-students-feared-drowning-in-swarnarekha-river-of-kanderbera/">जमशेदपुर

: केएमपीएम के दो छात्रों का कांदरबेड़ा के स्वर्णरेखा नदी में डूबने की आशंका

शाखा में मनाया जाएगा हिंदी पखवाड़ा

हिंदी प्रकोष्ठ सचिव अखिलेश प्रसाद ने बताया कि शाखा में 14 दोनों तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाएगा. इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. अंत में प्रशासनिक अधिकारी ने मंत्री का संदेश कर्मियों को पढ़कर सुनाया. कार्यक्रम में सुशील कुमार, अशोक कुमार दत्ता, सुप्रतीम सरकार, कल्याणी महतो, वासुदेव तांती, शरत गिरि, संतोष, प्रवीर कुंडू, अरूप प्रमाणिक, शर्मिष्ठा प्रसाद, पार्वती दास, मुचिराम मुर्मू, भोलानाथ, हिरण्य मोहंती, अतानु चक्रवर्ती, सोरेन चक्रवर्ती आदि शामिल थे. कार्यक्रम का समापन अखिलेश प्रसाद के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-weather-took-a-turn-farmers-happy-with-rain-displaced-worried/">चांडिल

: मौसम ने ली करवट, बारिश से किसान खुश, विस्थापित चिंतित
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही