Adityapur (Sanjeev Mehta) : तमाम कोशिशों के बावजूद टाटा कांड्रा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इस मार्ग पर हर दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. ताजा घटना रविवार सुबह 6: 30 बजे कांड्रा थाना अंतर्गत स्थित आस्था लॉज के नजदीक मुख्य सड़क की है. जहां तेज रफ्तार हाइवा ने आगे जा रही कार को टक्कर मार दी. इस घटना में कार सवार गिद्दीबेडा निवासी लखींदर मार्डी बाल-बाल बच गये और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-allegations-of-applying-low-level-cement-in-water-tap-scheme/">डुमरिया
: जल नल योजना में निम्न स्तर की सीमेंट लगाने का आरोप
: सिंहपुरा की गलियों में घूम रहा है रामलाल हाथी [wpse_comments_template]
: जल नल योजना में निम्न स्तर की सीमेंट लगाने का आरोप
हाइवा ड्राईवर वाहन बीच सड़क पर छोड़ भागा
हाइवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर मारने के बाद कार को लगभग 20 फीट सड़क पर धकेलते हुए ले गई. घटना को अंजाम देने के बाद हाइवा ड्राईवर अपनी वाहन को बीच सड़क पर छोड़ भाग गया. इसकी सूचना राहगीरों ने कांड्रा थाना को दी. दुर्घटना के बाद पर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई एवं आवागमन बंद हो गया. मौके पर कांड्रा पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया एवं आवागमन को सुचारू करवाया. कांड्रा पुलिस ने दोनों वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-ramlal-elephant-roaming-the-streets-of-singhpur/">गुड़ाबांदा: सिंहपुरा की गलियों में घूम रहा है रामलाल हाथी [wpse_comments_template]
Leave a Comment