Search

 
 
 

आदित्यपुर : सपड़ा से रात में हो अवैध बालू ले जा रहा हाइवा पुलिस ने पकड़ा

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा घाट से रात में अवैध रूप से बालू खनन जारी है. रविवार को भी गुप्त सूचना पर अवैध बालू लदा एक हाइवा आदित्यपुर पुलिस ने पकड़ा है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उन्होंने सीओ गम्हरिया को इसकी जानकारी दी है और उनसे लिखित शिकायत करने का आग्रह किया है, ताकि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा सके. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-people-are-upset-due-to-the-parking-of-vehicles-under-the-passing-bridge-there-have-been-many-accidents/">गालूडीह

: पासिंग ब्रिज के नीचे वाहनों की पार्किंग से लोग परेशान, हो चुकी हैं कई दुर्घटनाएं
बता दें कि राज्य में अवैध बालू खनन पर रोक के बाद भी बालू माफियाओं का खेल जारी है. तमाम प्रशासनिक सख्ती के बाद भी बालू माफिया सक्रिय हैं. यही कारण है कि बालू चार गुणा अधिक कीमतों पर बाजार में खुलेआम बिक रहा है. पुलिस ने सपड़ा मार्ग पर औचक छापेमारी कर हाइवा (जेएच 01 बीएम 0360) को बालू ले जाते जब्त किया है. चालक से जब कागजात की मांग की गई तो उसने नहीं दिखाया. इसके बाद पुलिस ने हाइवा सहित चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. तमाम बंदिशों के बावजूद बालू माफिया अवैध उत्खनन कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही