Search

 
 
 

आदित्यपुर : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर होर्डिंग से हो सकती है दुर्घटना

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सर्विस लेन में नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे होर्डिंग से होने वाली दुर्घटना के लिए पूरी तरह से जीएआरडीसीएल जिम्मेवार होगा. यह कहना है सरायकेला पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता का है. इसे संबंधित जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता रविन्द्र घोष ने पथ निर्माण विभाग से मांगी थी. जिसके जवाब में कार्यपालक अभियंता ने उक्त जानकारी उपलब्ध कराई है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-opd-of-sub-divisional-hospital-closed-since-morning-opened-at-12-30-pm/">घाटशिला

: सुबह से बंद अनुमंडल अस्पताल का ओपीडी दोपहर 12.30 बजे खुला

आरटीआई कार्यकर्ता ने मांगी थी जानकारी

बता दें कि नगर निगम द्वारा मुख्य मार्ग पर यत्र-तत्र होर्डिंग लगा दिया गया है. जिन्हें मुख्य मार्ग और सर्विस लेन के बीच में मोटे पिलर के सहारे खड़ा किया गया है. मुख्य मार्ग पर इस तरह से लगाये जा रहे होर्डिंग से वाहन चालकों की एकाग्रता भंग हो सकती है, जो दुर्घटना का कारण बन सकता है. इन्ही बातों को लेकर आरटीआई कार्यकर्ता रविन्द्र घोष ने पथ निर्माण विभाग से बिंदुवार जानकारी मांगी थी. जिसका जवाब विभाग के कार्यपालक अभियंता ने उन्हें लिखित रूप से दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही